फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज बढ़ने के साथ 36 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने से कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है। इसमें तीन शहर व 33 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद आठ गांवों में अभी सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

20 अप्रैल को जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है। इसमें 27 सक्रिय केस हैं। लगातार संक्रमण में इजाफा होने के बाद कंटेनमेंट जोन में भी वृद्धि हुई है।
डीएम सी इंदुमती ने बताया कि अभी तक जिले में 29 कंटेनमेंट जोन थे। रविवार को आठ मरीज मिलने पर सात कंटेनमेंट जोन और घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कोतवाली देहात का खोरेपुर, धम्मौर का बनकेपुर, चांदा का गुलालपुर, चांदा का ही घमहा गांव शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली देहात का रामपुर हनुमानगंज, कादीपुर का कमरावां व अखंडनगर का गोपालपुर गांव कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ है। अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 36 हो गई है। कंटेनमेंट जोन से संबंधित गांव व वार्ड को सील कर दिया गया है।
प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 28 गांवों में सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। आठ गांवों में सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है। कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति कराई जा रही है।
डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में अनलॉक वन की कोई छूट लागू नहीं होगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें