सुल्तानपुर। विधानसभा के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद मंगलवार को प्रकाशित अनंतिम सूची में 3,30,932 मतदाता घट गए हैं। अक्तूबर 2025 में गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए जारी 19,00,923 मतदाताओं की सूची में 15,26,842 मतदाता ही मिले हैं। 13 थर्ड जेंडर के मतदाता भी नहीं मिले हैं। इसमें 145748 पुरुष व 185391 महिलाएं सूची से बहार हो गए हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने विधानसभा की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करा दिया। उन्होंने लोगों के निरीक्षण के लिए सभी बूथों पर अनंतिम सूची भेज दी है। अनंतिम सूची में 15,26,842 मतदाताओं का नाम ही प्रकाशित हुआ है। इसमें 8,47,645 पुरुष और 7,22,297 महिलाएं वोटर बनाई गई हैं, जबकि पूर्व की सूची में 9,93,193 पुरुष और 9,07,688 मतदाता शामिल थे। पूर्व की सूची में 42 थर्ड जेंडर मतदाता थे, जबकि 29 मतदाता मौजूदा अनंतिम सूची में मिले हैं। 13 मतदाता इसमें भी घट गए हैं।
मंगलवार को सूची देखने बूथों पर मतदाता पहुंचे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि छह जनवरी तक चले सत्यापन में 15,26,842 मतदाता मिले हैं। पूर्व की सूची की तुलना में अनंतिम मतदाता सूची से 3.30 मतदाता जगदीशपुर आंशिक व जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में नहीं मिले हैं। मृतक, अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाता बताए जा रहे हैं।
गहन पुनरीक्षण के बाद अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। छह फरवरी तक दावे- आपत्तियां ली जाएंगी। इस बीच नये मतदाता बनाने के लिए फॉर्म छह भरे जाएंगे। निर्वाचन विभाग के पोर्टल पर भी लोग मतदाता बनने के लिए फॉर्म छह भर सकते हैं। सूची से वंचित लोग फॉर्म छह भर सकते हैं।
तीसरे जेंडर को मिलाकर 15,26,842 वोटरों की सूची प्रकाशित
विधानसभा- पुरुष- महिला- थर्ड जेंडर- योग
इसौली- 158706- 134384- 12-293102
सुल्तानपुर- 158507- 136697- 9- 295213
सदर- 158652- 135803-1- 294456
लंभुआ- 173158- 148824- 0- 321982
कादीपुर- 174610- 147474- 5- 322089
जगदीशुपर आंशिक-240112- 19115- 2- 43129
योग- 8,47,645- 7,22,297- 29- 15,26,842