फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समूह की 33 महिलाएं ब्यूटी पार्लर का काम, ले रहीं प्रशिक्षण

Sun, 01 Nov 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वयं सहायता समूह व ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाएं ब्यूटी पार्लर का स्वरोजगार करेंगी। इसके लिए बड़ौदा ग्रामीण विकास स्वरोजगार संस्थान की ओर से 33 महिलाओं का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा कराई जाएगी। इसमें उत्तीर्ण महिलाओं को एनआरएलएम की ओर से ब्यूटी पॉर्लर का कार्य संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से ब्यूटी पार्लर का स्वरोजगार शुरू करने के लिए समूह की महिलाओं की आर्थिक मदद की जाएगी। समूह व संकुल संगठन के जरिये आर्थिक सहायता दिलाकर दुकान संचालित कराने की योजना है। बड़ौदा ग्रामीण विकास स्वरोजगार संस्थान के निदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग कक्षों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कूरेभार की शिफा परवीन, जयसिंहपुर की शालिनी विश्वकर्मा, दूबेपुर की प्रिया, कादीपुर की अनीता, मोतिगरपुर की अंकिता, धनपतगंज की तान्या मिश्रा सहित अन्य महिलाएं सात दिन से प्रशिक्षण ले रही हैं।
बताया कि संस्थान में 33 महिलाओं का आवासीय प्रशिक्षण 35 दिन चलेगा। समूह व ग्रामीण क्षेत्र की कुछ महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें ब्यूटी पार्लर के तरीके बताए जा रहे हैं। चेहरे पर कॉस्मेटिक व अन्य उपयोग की जाने वाली सामग्री की मात्रा की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें