फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी के लिए भरे गए 317 पर्चे

Tue, 29 Sep 2015 11:53 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के दूसरे दिन नामांकन को लेकर जिला पंचायत व ब्लॉक मुख्यालयों पर काफी गहमागहमी रही।  मंगलवार को जिला पंचायत के लिए 196 लोगों ने परचा भरा। शाम को पहले चरण के नामांकन की समाप्ति तक पहले चरण के डीडीसी उम्मीदवारों की संख्या 317 हो गई है।
विज्ञापन


नामांकन में अव्यवस्थाओं की वजह से निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब तक नाम निर्देशन की प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान आदर्श आचार संहिता भी टूटी और प्रत्याशियों ने प्रतिबंध को भी दरकिनार किया। दर्जन भर उम्मीदवारों ने जुलूस व समर्थकों की भीड़ के साथ अपनी ताकत का एहसास भी कराया।

पहले चरण के नामांकन के दूसरे दिन भी आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं धारा 144 का प्रत्प्शियों ने जमकर उल्लंघन किया। दर्जन भर प्रत्याशियों से प्रशासन एवं पुलिस गेट के अंदर छह लोगों के प्रवेश के नियम का पालन नहीं करवा पाया। प्रत्याशी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मुख्य गेट के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


पहले चरण में शामिल मुसाफिरखाना तहसील के एक से 11 नंबर डीडीसी वार्ड से कुल 176 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार व गुरुवार को सुबह आठ बजे से होगी।
जिले की मुसाफिरखाना तहसील त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शामिल है।

इस तहसील के डीडीसी वार्ड संख्या एक से 11 में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने तक कुल 176 नामांकन दाखिल हुए हैं। सोमवार को पहले दिन जहां मात्र 56 नामांकन दाखिल हुए थे वही दूसरे व अंतिम दिन मंगलवार को 120 परचे जमा हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें