फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी की डंपर से कुचलकर मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर में गोलाघाट के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार सराफा व्यवसायी को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दुर्घटना में व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक निवासी विकास चंद्र गुप्ता (48) पुत्र हरिनारायण अग्रहरि सराफा व्यवसायी थे। सोमवार को वह बाइक से कस्बे की ओर जा रहे थे। विकास गोमती पुुल पार करके जैसे ही एक हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने डंपर रुकवा लिया मगर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे केएनआईटी चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में मृत व्यवसायी ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें