फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख से होगा शहर के दो पार्कों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमृत योजना के तहत शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क व सिविल लाइंस स्थित मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान का कायाकल्प किए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृत हो गया है। दोनों पार्कों का कायाकल्प करने के लिए 40 लाख रुपये का प्रोजेक्ट नगर पालिका ने तैयार किया है।
विज्ञापन



नगर पालिका मुंशी प्रेमचंद पार्क और मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान की पुरानी बाउंड्रीवाल का जीर्णोद्धार कराएगी। बाउंड्रीवाल के अलावा यहां पर बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए पार्क के किनारे पौधों के लिए आकर्षक डिजाइन की क्यारी रहेगी। पार्क में बुजुर्गों के टहलने के लिए एक छोटा रास्ता भी दिया जाएगा।


इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए दोनों स्थानों पर छोटे और बड़े झूले भी स्थापित होंगे। इससे बच्चों के खेलने की व्यवस्था के साथ बुजुर्गों का मनोरंजन भी होगा। पार्कों का रंग-रोगन भी कराया जाएगा। इसका प्रोजेक्ट पहले ही नगर पालिका की ओर से तैयार किया गया था। प्रोजेक्ट का डीपीआर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


नगर पालिका के डीपीआर के मुताबिक एक पार्क के जीर्णोद्धार के लिए करीब 20 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया था। शासन से अमृत योजना के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। दोनों पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 40 लाख रुपये का बजट पास किया है। अभी धन का आवंटन नहीं हुआ है। बजट आवंटित होते ही पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें