सीएचसी में संस्थागत
प्रसव में मिली कमी
क्रासर
सचिव व्यावसायिक शिक्षा ने लगाई चौपाल
फोटो संख्या-11,45
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं नोडल अधिकारी के निरीक्षण में कूरेभार सीएचसी पर संस्थागत प्रसव कम पाया गया। कुछ उपकरणों का भी अभाव मिला। उन्होंने सीएमओ को इसकी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।
जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए सचिव व्यावसायिक शिक्षा व नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने मंगलवार की सुबह कूरेभार सीएचसी का निरीक्षण किया। संस्थागत प्रसव कम मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। सफाई का निर्देश देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद कूरेभार विकास खंड के खरसोमा गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति एवं पेंशन का मामला उठाया। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया है। गांव में शिक्षा, विकास कार्य समेत अन्य योजनाओं की जानकारी सचिव ने ली। उन्होंने सरकार से संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। इसके बाद नोडल अधिकारी ने पुलिस लाइन केपास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज व पानी की टंकी का निरीक्षण कर निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने जल्द बजट की व्यवस्था कराते हुए कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह, एसपी अमित वर्मा, सीडीओ राम यज्ञ मिश्र, एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।