बाइक सवार बदमाशों ने
लूटी महिला की चेन
क्रासर
जख्मी महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
संग्रामपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव जरौटा के पास मुंशीगंज से दवा कराकर बाइक से घर जा रही महिला के साथ दो बदमाशों ने छिनैती की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश बाइक में धक्का देकर फरार हो गए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने पीड़िता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है।
इन दिनों थाना क्षेत्र संग्रामपुर में छिनैती की घटनाए बढ़ गई हैं। आए दिन बदमाश छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। सोमवार को थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव भौसिंहपुर निवासी संग्राम सिंह की बहन शीला सिंह (55) पत्नी राम कुमार निवासी सगरापुर रायबरेली त्योहार पर अपने मायके आई थीं। सोमवार को शीला अपनी आंख का इलाज कराने इसी थाना क्षेत्र के गांव पूरे गर्गन निवासी उमेश शुक्ला की बाइक से मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल गई थीं। इलाज कराने के बाद वे उमेश के साथ बाइक से घर वापस जा रही थीं। वे संग्रामपुर के जरौटा गांव के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से शीला के गले से सोने की चेन खींच ली।