अमर उजाला ब्यूरो
हलियापुर (सुल्तानपुर)। हलियापुर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। दुर्घटना में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया।
अमेठी जिले के कटारी गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय (42) बृहस्पतिवार को फैजाबाद गए थे। देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। वीरेंद्र हलियापुर के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।