फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली की शिकायत पर कर्मचारियों ने ग्राहक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली की शिकायत पर
विज्ञापन

कर्मचारियों ने ग्राहक को पीटा
क्रासर
15 लीटर डीजल के स्थान पर मिला मात्र 13 लीटर
खाद्य निरीक्षक ने की जांच, आरोपी कर्मी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत करने पर कर्मचारियों ने एक ग्राहक की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राहक ने पंप से 15 लीटर डीजल लिया था जो मात्र 13 लीटर ही जांच में पाया गया।
विज्ञापन

चांदा फिलिंग स्टेशन पर बुधवार को रामपुर गांव निवासी अमर पाल यादव ने 15 लीटर डीजल लिया था। अमर पाल यादव को डीजल कम लगा तो वह पंप पर मौजूद कर्मचारियों से डीजल को नापने की बात कही। पंप पर मौजूद कर्मचारी रामलखन ने अपने साथियों के साथ अमर पाल की जमकर पिटाई कर दिया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई तो डीजल नापा गया। जांच में डीजल मात्र 13 लीटर ही पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व खाद्य निरीक्षक फूल सिंह को दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। खाद्य निरीक्षक फूल सिंह ने बताया कि घटतौली की जांच की गई है। पंप पर घटतौली पाई गई है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें