आज 14 घंटे बंद रहेगा
असरोगा विद्युत उपकेंद्र
क्रासर
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर की जाएगी 10 एमवीए
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। असरोगा विद्युत उपकेंद्र बृहस्पतिवार को करीब 14 घंटे तक बंद रहेगा। इस उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर इसकी क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी। इस दौरान दिन भर विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जूझना पड़ेगा।
पावर हाउस असरोगा पर लगे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से आए दिन लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता था। अब विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी जाएगी तो लोगों को बिजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह छह से रात आठ बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। इस बीच लोगों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ेगी। असरोगा पावर हाउस के अवर अभियंता रंजीत रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को पावर कॉर्पोरेशन के इंजीनियर ट्रांसफार्मर बदलेंगे। पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को सुबह से देर शाम तक उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं की जाएगी। रात करीब आठ बजे के बाद पानी सप्लाई के लिए कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति चालू की जाएगी।