फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के लिए
वरिष्ठता सूची जारी
क्रासर-
जूनियर हाईस्कूलों की वरिष्ठता सूची में 551 शिक्षक शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले के 612 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद पर प्रमोशन के लिए 551 शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। वरिष्ठता सूची में लगभग 190 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं। जारी हुई लिस्ट में बड़ी संख्या में अंतरजनपदीय शिक्षक भी स्थान पाने में सफल रहे हैं।
जिले के 612 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 190 प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हैं। लंबे समय से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापकों के पद पर प्रमोशन की मांग कर रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए वरिष्ठता सूची से शिक्षकों का प्रमोशन होना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से भेजी गई सूचना के अनुसार जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापक तथा प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सम्मिलित अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी की। 551 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के जरिए आए शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीन दिनों में मांगी गई आपत्तियां
बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें