फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डाककर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू
विज्ञापन

क्रासर
मांगों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे डाककर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या- 53
अमेठी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर डाककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। अपनी मांगों के समर्थन में डाककर्मी प्रधान डाकघर के गेट पर धरने पर बैठे रहे। इससे डाकघर का काम पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आहवान पर अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार से प्रधान डाकघर गेट पर डाककर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। धरने पर बैठे डाककर्मियों ने ऑफिस कर्मचारियों को छोड़कर किसी को अंदर जाने नहीं दिया। इससे प्रधान डाकघर का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रधान डाकघर में लेन-देन से लेकर डाक वितरण तक नहीं हो सका। संगठन के प्रांतीय सचिव चंद्रभान तिवारी ने बताया कि उनकी मांगों में जीडीएस कमेेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएसयू के सुझावों के साथ जल्द लागू करने, ग्रामीण डाकसेवकों का आठ घंटे कार्य निर्धारण एवं विभागीयकरण के साथ पेंशन लागू करने की मांग की। इस मौके पर रवींद्र कुमार पाठक, काशी नरेश पांडेय, बाबूराम मिश्र, शिवशंकर सिंह, राधव राम पांडेय, गनेश मोैर्य, कन्हैयालाल, पंकज शुक्ल, मोतीलाल, द्वारिका, अर्चना, अनीता, अंजली, शिखा तिवारी, दिनेश सिंह सहित तमाम डाक कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें