फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन व बकाया नहीं मिलने
विज्ञापन

से सहकारी सचिवों को दिक्कत
क्रासर
सचिवों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। वेतन व बकाया धनराशि नहीं मिलने से सहकारी सचिव आर्थिक दिक्कत से गुजर रहे हैं। सचिवों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर जल्द वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

संयुक्त जिले अमेठी व सुल्तानपुर में कार्यरत पैक्स कैडर सचिवों को करीब 12 साल से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से उनका परिवार आर्थिक दिक्कत से गुजर रहा है। साथ ही मृतक आश्रितों को सामूहिक बीमा राशि, फंड आदि का भुगतान भी नहीं हुआ है। पैक्स कैडर सचिव के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर विभाग ने भ्रामक रिपोर्ट देकर अपना पल्ला झाड़ लिया, जबकि सचिवों को आज तक कोई भी धनराशि नहीं मिली है। इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी सहकारिता राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बैंकों के बंद हो जाने तथा कमीशन पर चल रहे व्यवसाय में सफलता नहीं मिलने से विभाग वेतन नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें