नहर में डूबने से प्रौढ़ की मौत
क्रासर
नहर की पटरी पर खड़ी मिली साइकिल
फोटो संख्या-30,31
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। रामपुर विरतिहा गांव के पास मंगलवार की सुबह चाय की दुकान खोलने गया एक प्रौढ़ पानी में डूब गया। पानी में प्रौढ़ का चप्पल पाया गया है। प्रौढ़ की तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को उतारा है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिहा निवासी लल्लन कहार (55) पुत्र अलगूराम गांव के बाहर स्थित शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास चाय की दुकान चलाते थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वे दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। दुकान के पास ही वे किसी काम से नहर के पास गए थे। प्रतिदिन की तरह वे जब साढे़ आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजन चाय की दुकान पर पहुंचे। नहर की पटरी पर लल्लन कहार की साइकिल खड़ी थी, जबकि पानी में उनकी चप्पल उतराती मिली। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लल्लन की तलाश में गोताखोरों को पानी में उतारा है। देर शाम तक लल्लन का पता नहीं चल सका है। पुलिस आशंका जता रही है कि वे पानी में डूब गए होंगे।