कूड़ा डालने को लेकर
दो पक्षों के बीच मारपीट
क्रासर
छह घायल, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। घूर गड्ढे में कूड़ा डालने को लेकर मंगलवार की दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कूंभी गांव निवासी श्रीनारायण पांडेय का मंगलवार की दोपहर गांव के ही त्रिभुवन दलित से घूर गड्ढे में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में एक पक्ष से श्रीनारायण पांडेय (55), बेटा राजन (21), भाई दूधनारायण और शकुंतला (65) घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से त्रिभुवन व विनोद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजन और शकुंतला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।