फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राम विनय बने सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
क्रासर
दयानंद विद्यालय में हुआ जनपद स्तरीय अधिवेशन
फोटो संख्या-36
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के शास्त्रीनगर स्थित दयानंद जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेेशन में राम विनय सिंह को संघ का जिलाध्यक्ष व संतोष कुमार सिंह को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के शास्त्रीनगर स्थित दयानंद जूनियर हाईस्कूल में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विभिन्न पदों पर चयनित नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अधिवेशन में राम विनय सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही विजय कुमार सिंह को संघर्ष मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर दीपक कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुखहरन वर्मा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र प्रताप तिवारी को संयुक्त मंत्री, सुभाष चंद्र को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोनीत पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र प्रताप तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें