फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

307 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल चिह्नित

Wed, 26 Aug 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में साढ़े पांच सौ मतदेय स्थलों पर प्रशासन के लिए चुुनाव कराना आसान नहीं होगा। इन मतदेय स्थलों पर पूर्व के चुनावों में बवाल होते रहे हैं। चुुनाव के पूर्व कराई गई जांच में 307 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील एवं 251 संवदेनशील पाए गए हैं। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। ब्लॉकवार मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारियों में प्रशासन जुटा है।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। आयोग के निर्देश पर कराई गई जांच में जिले में साढ़े पांच सौ से अधिक मतदेय स्थल संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पाए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट ब्लॉकवार व थानावार मिलने के बाद प्रशासन चुनाव शांतिपूर्ण कराने की योजना बना रहा है। प्रशासन ने पुलिस विभाग को ऐसे मतदेय स्थलों से संबंधित अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के निर्देश के बाद पुलिस की ओर से ऐसे लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


रहेंगे पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम
अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी का कहना है कि मतदेय स्थलों व बूथों को चिह्नित कर चुुनाव की तैयारी की जा रही है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे बूथों के अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें