फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3045 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने 3045 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

मेले में ही 204 लोगों को गोल्डन कार्ड भी बांटा गया। सीएमओ ने भदैंया के शंभूगंज पीएचसी और बेलसौना पीएचसी का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 116 चिकित्सकों और 703 पैरामेडिकल स्टाफ ने 3045 मरीजों का उपचार कर दवाएं दीं। मेले में ही 204 लोगों को गोल्डन कार्ड बांटा गया। इस दौरान चिकित्सकों ने मेले में पहुंचे 1512 लोगों की कोविड-19 एंटीजन की जांच की।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने भदैंया के शंभूगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने शंभूगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. पारुल एवं दंत चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार से जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्टाल को भी सीएमओ ने देखा।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ बेलसौना पीएचसी पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. रामकुमार तैनात मिले। सीएमओ ने पुष्टाहार एवं बालविकास विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें