फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में वैक्सीनेशन में अव्वल 29 प्रधान व सचिव सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है।
विज्ञापन

गत सप्ताह गांवों में बेहतर वैक्सीनेशन कराने वाले 29 ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों को सोमवार को डीएम ने प्रशस्ति पत्र व नीम का पौधा देकर उनकी हौसलाअफजाई की। डीएम
कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करके एक पंचायत में 100 से अधिक टीके लगवाने वाले ग्राम प्रधानों व संबंधित पंचायत सचिवों को डीएम के निर्देश पर पंचायतराज विभाग ने चयनित किया था।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने 29 प्रधानों व संबंधित पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र व नीम का पौधा देकर हौसलाअफजाई की।
सम्मानित करते हुए डीएम ने आसपास की पंचायतों में भी जागरूकता लाने व वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने की अपील प्रधानों से की। कहा कि वैक्सीनेशन से ही कोरोना संक्रमण का खात्मा संभव है।
बताया कि जिले में प्रत्येक विकास खंड की तीन-तीन ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। चालू सप्ताह में 295 ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन का कैंप आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर ब्लॉक के शुकुलदुलैचा के प्रधान सुनील पांडेय, पंचायत सचिव राजेश गौतम, कूरेभार के दक्खिनवारा ग्राम पंचायत के प्रधान शिवशंकर, पंचायत सचिव प्रकाश मिश्र समेत 29 ग्राम प्रधान व संबंधित पंचायत सचिवों को डीएम व सीडीओ ने प्रशस्ति पत्र व नीम का पौधा दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें