फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में परिवार पर हमला, दो कारें जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में रविवार की रात रंजिश में कुछ लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी दो कार को हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया। घर में लूटपाट करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के इनायतपुर में हुई। गांव की रहने वाली सदरून बेगम पत्नी मोहम्मद अख्तर की गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है।
सदरून बेगम के अनुसार रंजिश में रविवार की रात असलहों से लैस कई लोग घर पहुंचे और घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी।
इसके साथ ही घर में लूटपाट की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें