फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित भोजन करने से 29 लोग बीमार

Sat, 28 Nov 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
वारिसगंज में भोजन करने के बाद 29 लोग बीमार हो गए। परिवारीजनों ने बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सूचना पाते ही सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बीमार लोगों को मिलने वाली चिकित्सीय सेवा के बारे में चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। चिकित्सकों के मुताबिक लोग दूषित भोजन से बीमार हुए हैं।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वारिसगंज निवासी समर बहादुर यादव की बहन नीलम की शुक्रवार को शादी थी। शनिवार को शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया था। बारात वापस जा चुकी थी। घर में ठहरे रिश्तेदार और परिवारीजनों को खाने के लिए दोपहर में दाल-चावल बनाया गया था। दाल-दावल खाते ही एक के बाद एक लोगों को उल्टियां होने लगीं।

ग्रामीणों की मदद से प्रेमा देवी, प्रीती, प्रियंका, वंदना, सरिता, सुनीता, रितिक, सनी, आशीष, निधि, राजकरन, पूजा, लकी, जया, प्रियांशु, भूपेंद्र, वर्षा, सुषमा, सूरज, उमेश, सोनू, लक्ष्मी, विजय कुमारी समेत 29 लोगों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाते ही सीएमओ डॉ. आनंद ओझा स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन


सीएमओ ने चिकित्सकों को बीमार लोगों को उचित चिकित्सीय व्यवस्था देने को कहा। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बीमार सभी लोग फूड  ्वाइजनिंग के शिकार हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें