फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 29 किसानों का सम्मान, मेहनत को खूब सराहा

Tue, 23 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृ​षि भवन अहिमाने में आयोजित कार्यक्रम में किसान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को कृषि भवन अहिमाने में किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। खेती-किसानी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 29 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ लंभुआ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश प्रसाद चौरसिया ने किसान नेता आरएन उपाध्याय, हृदयराम वर्मा और ओपी सिंह की मौजूदगी में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कृषि एवं अन्य विभागों के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले 29 किसानों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें किसानों को प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान की गई।
उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले किसानों को 7000 और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को 5000 रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कृषि विभाग से 10, उद्यान विभाग से छह, पशुपालन से चार, गन्ना से पांच, मत्स्य से दो और डेयरी से दो किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. शशांक शेखर सिंह व डाॅ. सौरभ वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। रबी की फसलों की सुरक्षा किसानों को जागरूक किया। साथ ही उद्यान, गन्ना विभाग, पशुपालन, लघु सिचांई, डेयरी और मत्स्य विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।

इन किसानों को मिला प्रथम पुरस्कार
अखंडनगर के किसान जीत बहादुर सिंह को सरसों में प्रथम, पीपी कमैचा के किसान अशोक कुमार वर्मा को धान में प्रथम, दुबेपुर के किसान बृजेश कुमार पांडेय को गेहूं में प्रथम स्थान मिला। कुड़वार के ओमप्रकाश तिवारी को मशरूम में प्रथम्, बल्दीराय की कुसुम देवी को थाईवन अमरूद में प्रथम, धनपतगंज के कुलदीप पांडेय को गन्ना की खेती पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। अन्य किसानों को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

212 किसानों ने सुना कृषि मंत्री का सजीव प्रसारण
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 212 किसानों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सजीव प्रसारण सुना। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जेबी सिंह ने चौधरी चरण सिंह की ओर से किए गए कार्याें के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह कीट प्रबंधन एवं डिजिटल कृषि और डाॅ. सीके त्रिपाठी ने योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बेहतर उत्पादन में शिवकुमार निषाद, अंकित पाल, मो़ अब्दुल रहमान, अमित कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, रोहित उपाध्याय, जय मुकुंद मिश्र, सरजू प्रसाद, रेनू विश्वकर्मा, ज्ञानचंद्र तिवारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद

राष्ट्रीय लोक दल ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोक दल के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के पयागीपुर स्थित सिंचाई विभाग में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश पांडेय, अंकुर वर्मा, हनुमत उपाध्याय, राम लवट सरोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें