फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: माघ मेला के दौरान प्रयागराज के लिए चलेंगी रोडवेज की 50 बसें

Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रोडवेज परिसर में बस के इंतजार में खड़े यात्री।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से बसों का संचालन किया जाएगा। सुल्तानपुर डिपो से संचालित होने वाली 50 बसों का आवंटन हुआ है। चालकों और परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में वर्तमान में निगम की 91 और निगम की 64 बसें हैं। प्रयागराज में माघ में लगने वाले मेले में तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए अधिक बसों की जरूरत होती है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि प्रयागराज माघ मेला के लिए 86 नहीं 50 बसों का आवंटन किया गया है। चालक-परिचालक की ड्यूटी भी लगा दी गई है। अनुबंधित बसों से स्थानीय रूटों के आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।

माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत
माघ मेला में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय डिपो से 50 बसों को संचालित करने की तैयारी है। - सुरेश चंद्र यादव, एआरएम।
विज्ञापन


लखनऊ रवाना हुईं 11 बसें, परेशान रहे यात्री

सुल्तानपुर। बुधवार को लखनऊ के आवास विकास प्राधिकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।सुल्तानपुर डिपो की 54 बसें मंगाई गई हैं। एक दिन पहले मंगलवार को 11 बसें लखनऊ चली गईं। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी हुई। अतुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्र, त्रिभुवन नाथ और रीता देवी ने बताया कि अंबेडकरनगर जाने के लिए एक घंटे से बस नहीं मिल रही है। पूछताछ केंद्र पर सही जानकारी नहीं दी जाती। प्रयागराज, आजमगढ़, शाहगंज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। कुछ यात्री तो पयागीपुर, अमहट व गोलाघाट से वाहन पकड़ने की बात कह रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें