फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 28,601 ने की स्वगणना, आज से प्रगणक करेंगे मकान गणना

Thu, 21 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान गणना शुक्रवार से शुरू होगी। प्रगणक घर-घर जाकर मकान गणना के 34 बिंदुओं की जानकारी लेकर भरेंगे। इस दौरान बृहस्पतिवार तक हुई स्वगणना को सत्यापित करके पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

सात मई से चल रही स्वगणना में अभी तक 28,601 लोगों ने पोर्टल पर अपनी जानकारी दी है। प्रगणकों की ओर से स्वगणना की जानकारी को सत्यापित किया जाएगा और मकान गणना की जाएगी। इसके लिए 4796 प्रगणकों, 804 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। गणना के लिए 4388 ब्लॉक बनाए गए हैं
। अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व व जनगणना अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि 22 मई से 20 जून तक मकानगणना का कार्य चलेगा। पांचों तहसीलों सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर, लंभुआ, वल्दीराय के लिए अलग-अलग प्रगणक लगाए गए हैं। मकान गणना के बाद इसका सूचीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें