फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत जिले में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक सिपाही समेत 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या दो हजार के ऊपर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की देर रात संक्रमितों की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 846 सैंपलों में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लखनऊ पोर्टल से छह मरीज विभिन्न केंद्रों से अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ट्रूनेट की जांच में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक लिपिक व पुलिस विभाग का एक सिपाही भी शामिल है। सिपाही की तैनाती दीवानी न्यायालय में बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के गोमती हॉस्पिटल के दो व जिला उद्योग केंद्र के एक लोग संक्रमित मिले हैं। शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के समीप एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मोतिगरपुर, मोतिगरपुर के पारसपट्टी, पदारथपुर उपाध्याय, लंभुआ, कुड़वार, चांदा, दोस्तपुर समेत अन्य क्षेत्रों के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
28 नए कोरोना संक्रमित मिलने से जिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2014 हो गई है। कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट कराते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि आइसोलेशन व कोविड केयर सेंटर में रखे गए 36 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें