साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट की जांच करती लखनऊ की स्पेशल टीम।
सुल्तानपुर। साबरमती एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को लखनऊ की स्पेशल टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में 275 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते मिले। टीम ने बेटिकट यात्रियों से 1.96 लाख जुर्माना वसूल किया।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर स्पेशल टिकट चेकिंग टीम की ओर से साबरमती एक्सप्रेस में लखनऊ से सुल्तानपुर और सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 275 यात्रियों से रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 1,96,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद ने साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान की पुष्टि की है।