फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सत्यापन में पेंशन योजना के 2,743 लाभार्थी मिले मृतक

Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वृद्धावस्था पेंशन के कराए गए सत्यापन में 2,743 लाभार्थी मृतक पाए गए हैं। ब्लॉकाें से रिपोर्ट मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग दोबारा सत्यापन कराने की तैयारी में है। विभाग से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना में बीते वित्तीय वर्ष में 1.14 लाख लाभार्थी थे।
विज्ञापन

नया वित्तीय वर्ष शुरू होने पर विभाग की ओर से लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दोबारा सत्यापन कराने के बाद मृतकों का नाम सूची से काटा जाएगा। लाभार्थियों के मृत होने के बाद पेंशन लेने वाले उनके परिवार के लोगों को पेंशन की राशि वापस करने के लिए नोटिस जारी की जाएगी। राशि वापस नहीं करने वालों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें