दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को कृषि भवन अहिमाने में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, डेयरी और मत्स्य विभाग से जुड़े 26 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने 26 किसानों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान में किसानों को प्रशस्ति पत्र, शॉल भेंट किया गया। इसके अलावा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को सात हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को पांच हजार रुपये डीबीटी (डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। साथ ही जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार/उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाले 11 प्रगतिशील किसानों को भी प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, हृदय राम वर्मा, जगदीश सिह, विमलेश वर्मा, कर्मराज तिवारी, राजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।