धम्मौर (सुल्तानपुर)। धरमैतेपुर पेट्रोलपंप के पास रविवार रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का एक खंभा टूट गया। इसकी वजह से उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिना नया खंभा लगाए आपूर्ति बहाल कराई गई। निगम के अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि रात में गौरीगंज से सुल्तानपुर मार्ग पर किसी बड़े वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया था। टक्कर मारने के बाद वाहन भाग निकला, इससे कई जगह बिजली के तार टूट गए। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई। बताया कि नया खंभा बाद में लगा दिया जाएगा। अभी फिलहाल किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।