बंधुआकला/कादीपुर। ऊंचगांव में बृहस्पतिवार शाम खेतों में खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसान शाॅर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं।
अलीगंज बाजार चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान विश्वंभर दयाल दूबे, कृष्णा देवी, रामजी दूबे, राम नारायण दूबे, कंडोली सिंह, दुर्गा प्रकाश सिंह आदि ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। कादीपुर के अमरेथू डड़िया में बृहस्पतिवार दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से अब्दुल नदीम के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संवाद