मोतिगरपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन की जांच करते पीटीओ शैलेंद्र तिवारी। स्रोत-परिवहन विभ
सुल्तानपुर। जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) की ओर से अब तक 25 वाहनों का चालान और आठ वाहनों को सीज किया गया है।
यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एआरटीओ अलका शुक्ला ने बताया कि छह वाहनों की आरसी निलंबित और नौ चालकों के डीएल तीन माह के लिए सस्पेंड किए गए हैं। संवाद