फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में रही 25 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन में रविवार की रात अचानक फॉल्ट आने से शहर का दरियापुर उपकेंद्र बंद हो गया। कई घंटे तक फॉल्ट नहीं मिलने से शहर की करीब 25 हजार आबादी पांच घंटे तक उमस भरी गर्मी में परेशान रही।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 10 बजे दरियापुर हाईटेंशन लाइन के केबल में अचानक फॉल्ट आ गया। केबल ब्रस्ट होने से दरियापुर उपकेंद्र बंद हो गया। भीषण उमस में उपकेंद्र बंद होने से इससे जुड़े उपभोक्ता परेशान हो गए।
सूचना पर इंजीनियरों ने फॉल्ट की कई घंटे तक खोजबीन करते रहे। रात करीब एक बजे फॉल्ट मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भोर में तीन बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

इस बीच उपकेंद्र से जुड़ी करीब 25 हजार आबादी भीषण उमस में परेशान रही। बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं के इनवर्टर व अन्य उपकरण बैठ गए। अधिशाषी अभियंता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भोर में करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें