फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 2784 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की 43 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेेले में 121 चिकित्सकों ने 2784 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान 489 लोगों को गोल्डन कार्ड भी बांटे गए। मेले में पहुंचे 746 लोगों की चिकित्सकों ने कोरोना की जांच भी की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने रविवार को पीएचसी चितावनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेेले का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि मेले में मरीजों के परीक्षण, इलाज, कोविड-19 की जांच के साथ ही 746 लोगों को गोल्डन कार्ड बांटे गए।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 121 चिकित्सक व 602 पैरामेडिकल स्टाफ ने 2784 मरीजों का उपचार किया। मेले में 746 लोगों की कोविड -19 एंटीजन की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें