फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव पर छह को शक्ति परीक्षण
विज्ञापन

सुल्तानपुर। करौंदीकलां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर छह मार्च को शक्ति परीक्षण होगा। आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताने पर जिला मजिस्ट्रेट ने शक्ति परीक्षण व बैठक की तिथि तय कर दी है।

करौंदीकलां के ब्लॉक प्रमुख शिवनारायण वर्मा पर क्षेत्र पंचायत के आधे से अधिक सदस्यों ने अविश्वास जताया है। विकास खंड के 48 में 26 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर विश्वास खोने समेत अन्य आरोप लगाते हुए छह फरवरी को जिला मजिस्ट्रेट को शपथ पत्र सौंपा था। शपथ पत्र के साथ शिकायत करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम से बैठक कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट ने शपथ पत्र का परीक्षण करने के बाद छह मार्च को ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायतों की बैठक बुलाते हुए जरूरत पड़ने पर सदस्यों का शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया है। बैठक की अध्यक्षता के लिए उपजिलाधिकारी कादीपुर को नामित किया गया है। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को बैठक की सूचना ब्लॉक कार्यालय पर चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन


सूचना चस्पा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने में जुट गए हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी डॉ. निरीशचंद्र साहू ने बताया कि डीएम ने शक्ति परीक्षण की तिथि का निर्धारण कर दिया है। छह मार्च को 11 बजे बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें