फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ लीटर कच्ची शराब और साढ़े तीन क्विंटल लहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ लीटर कच्ची शराब और
विज्ञापन

तीन क्विंटल लहन बरामद
क्रासर
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अमेठी। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की अगुवाई में आबकारी व पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र संग्रामपुर के कई गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सौ लीटर कच्ची शराब जब्त करने के साथ ही साढ़े तीन क्विंटल लहन नष्ट कराया गया। साथ ही पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों आजमगढ़ में हुए जहरीली शराब कांड को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर विशेष आबकारी प्रवर्तन अभियान के तहत डीएम की ओर से गठित आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम जगह-जगह छोपमारी कर रही है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक ओपी मिश्रा, संग्रामपुर प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक माधवराज द्विवेदी की टीम ने थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव सरैयाकनू, डेवड़सा, राजापुर, पासी का पुरवा में 18 स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सौ लीटर कच्ची शराब व साढ़े तीन क्विंटल लहन बरामद हुआ। टीम ने कच्ची शराब को जब्त करते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें