फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में रिपोर्ट नहीं लगाने पर नपेंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते भर में रिपोर्ट नहीं
विज्ञापन

लगाने पर नपेंगे लेखपाल
क्रासर-

आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब आवेदकों को कई दिनों तक भटकना नहीं पड़ेगा। अब तक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को समय से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तहसील और संबंधित लेखपालों की परिक्रमा करनी पड़ती थी। पूर्व में कई लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी योगेश कुमार से की थी। इस पर डीएम ने सप्ताह भर के भीतर इन प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने का आदेश देते हुए सभी एसडीएम को पत्र जारी किया था। डीएम के आदेश के बावजूद लेखपालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आज भी कई लेखपाल एक माह तक प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की ओर से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सभी एसडीएम को सप्ताह भर से ज्यादा समय से लंबित ऐसे प्रमाण पत्रों की सूची बनाकर संबंधित लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया है। डीएम ने लेखपालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से तीन दिवस के भीतर अवगत कराने का भी निर्देश एसडीएम को दिया है। डीएम की इस कार्रवाई से लापरवाह किस्म के लेखपालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें