फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
10 जुलाई तक भरे जाएंगे कंपार्टमेंट फार्म
विज्ञापन

क्रासर
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को जारी किया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार वर्ष 2017 में हाईस्कूल में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों को परिषद की वेबसाइट पर 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क एवं अंकपत्र की छायाप्रति के साथ प्रार्थनापत्र संलग्न कर जमा करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सभी छात्रों के परीक्षा शुल्क एकमुश्त ट्रेजरी में चालान के माध्यम से जमा कर अपने विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में तथा कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है। इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं (आंतरिक मूल्यांकन) 10 से 20 जुलाई तक संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों कराएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों को आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित अंकों की सूची 25 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
आठ जुलाई तक होगा स्क्रूटनी के लिए आवेदन
माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन आठ जुलाई तक किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र की दर से 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराने को निर्देशित किया है। साथ ही आवेदन पत्र के साथ शुल्क जमा का चालान पत्र, मूल अंक की फोटोकॉपी समेत इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की फोटो संलग्न कर क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें