जिले में कुल 14 लोगों को मिले गनर
क्रासर
कोर्ट के आदेश पर भी कुछ को सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कोर्ट के आदेश और सरकार की ओर से 14 लोगों को सुरक्षा के नाम पर गनर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि जिन नेताओं को गनर मिला है, उन्हें पद के मुताबिक सरकार यह व्यवस्था दे रही है।
सपा सरकार में जरूरतमंदों के अलावा कई नेताओं को गनर दिए गए थे। इनमें सपा नेत्री व महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल को पद के हिसाब से गनर दिए गए हैं। सूबे में सत्ता का परिवर्तन जरूर हो गया है, लेकिन उनका गनर नहीं हटाया गया। बताया जा रहा कि उनका कार्यकाल अभी शेष है। जिले में विधायक, सांसद और एमएलसी के अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें कोर्ट के आदेश पर गनर दिए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो जिले में कुल 14 लोगों को गनर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पद के मुताबिक ही गनर दिए गए हैं। इनसे गनर के बदले पैसा नहीं जमा कराया जाता है। आरआई तेजराम अरुण ने बताया कि जिन 14 लोगों को गनर दिए गए हैं उन्हें पद के हिसाब से दिया गया है। किसी से पैसा नहीं लिया जाता है।
बॉक्स
इन्हें मिला गनर
1. विधायक सूर्यभान सिंह
2. विधायक अबरार अहमद
3. विधायक देवमणि दूबे
4. विधायक सीताराम वर्मा
5. विधायक राजेश गौतम
6. सांसद वरुण गांधी
7. राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह
8. एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह
9. एमएलसी दिनेश चंद्रा
10. जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह
11. सपा नेत्री जानकी पाल
12. व्यवसायी की पत्नी रजनी मौर्य
13. सपा नेत्री कमला यादव
14. व्यवसायी मदनलाल