फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 210 अस्थायी पटाखा दुकानदारों को मिला लाइसेंस

Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने मंगलवार तक 210 अस्थायी दुकानदारों को लाइसेंस प्रदान किया है। जबकि आवेदन 352 आवेदन मिले थे। आवेदनों की रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन

शहर में खुर्शीद क्लब के मैदान को पटाखा बिक्री स्थल के रूप में आरक्षित किया गया है। इसके अलावा मुरलीनगर समेत 13 स्थल सदर तहसील में चयनित किए गए हैं। जिले में कुल 51 स्थल पटाखा बिक्री के लिए चिह्नित किए गए हैं। एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने बताया कि जो आवेदन आए हैं, उनका परीक्षण अग्निशमन विभाग कर रहा है। कादीपुर में चार, लंभुआ में 10, जयसिंहपुर में नौ व बल्दीराय में 13 स्थलों पर दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। अभी बुधवार को भी लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें