सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचन नामावली की अंतिम सूची में 2,10,480 मतदाता घट गए हैं। नई सूची में 16,33,309 मतदाता बनाए गए हैं। पूर्व की सूची में 18,43,789 मतदाता थे। विधानसभा की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन सभी 2222 बूथों पर शुक्रवार को होगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि इसौली में 3,1 5,878, सुल्तानपुर में 3,20,828, सदर में 3,1 1,984, लंभुआ में 3,39,126 और कादीपुर में 3,45,493 मतदाता बनाए गए हैं। बूथों पर मतदाता अंतिम सूची देख सकेंगे।