फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पाइपलाइन के रिसाव, पानी को तरस रहे लोग

Wed, 08 Apr 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर के करमपुर परवरभार में स्थापित पानी की टंकी।
विज्ञापन
धम्मौर। करमपुर परवरभार में ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पाइपलाइनों में रिसाव और टोंटियां नहीं लगने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन ग्रामीण की तरफ से गांव में 2.77 करोड़ रुपये से 128 किलोलीटर क्षमता व 12 मीटर ऊंचाई का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। इससे करीब 8.197 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर दो गांवों के 2230 लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाती है, जगह-जगह पाइपलाइन से लीकेज होने लगता है, जिससे पानी घरों तक पहुंच ही नहीं पाता। वहीं, कई घरों में टोंटियां भी नहीं लगाई गई हैं। गांव निवासी शेर बहादुर, विजय कुमार, राकेश, शिव बहादुर और ओम प्रकाश ने बताया कि बिना कनेक्शन और टोंटी के योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


गर्मी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। जल स्तर नीचे चले जाने से अधिकांश हैंडपंप पानी छोड़ने लगते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



जल्द होगा समस्या का निदान

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। कर्मचारियों को भेजकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें