फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2016 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा 14 से 23 मई तक होगी। इसमें 2016 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा 14 मई से शुरू होगी। परीक्षा में सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) कामिल व फाजिल के 2016 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में 55 मदरसों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो केंद्र बालिकाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से हो, इसके लिए जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी आरबी सिंह की ओर से कक्ष निरीक्षक व सचल दल के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से अध्यापक मांगे गए हैं। 11 परीक्षा केंद्रों में से सात परीक्षा केंद्र सहायता प्राप्त तथा चार परीक्षा केंद्र स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए 11 केंद्र निर्धारित हैं। इनमें मदरसा जामे अरबिया खैराबाद, अंजुमन मदरसा हबीबिया इस्लामिया लाला का पुरवा, मदरसा इस्लामिया नरहरपुर, मदरसा गौसिया शाहपुर, मदरसा जामिया मुस्तफा कादीरिया इब्राहिमपुर वलीपुर, मदरसा दारुल उलूम मदीनतुल अरबिया दोस्तपुर, मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत नूरुल उलूम कनेहटी, मदरसा अरबिया नूरुल इस्लामिया निदाशाह दोस्तपुर, मदरसा आयशा सिद्दीका लिलबनात पांचोपीरन केएनआई, मदरसा फदीजतुल कुबरा लिलबनात अझुई हसनपुर कुड़वार व मदरसा इस्लामिया चांदा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें