फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एजेंसी प्रभारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
छह एजेंसी प्रभारियों से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत जनपद में संचालित 53 क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद संतोषजनक नहीं होना सभी छह एजेंसी प्रभारियों को भारी पड़ा।

समीक्षा व निरीक्षण के बाद स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने के बाद डीएम ने सभी से जवाब तलब किया है। केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने के साथ जवाब देने को कहा है। डीएम ने क्रय केंद्र का लक्ष्य पूरा नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में विपणन विभाग, पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो, यूपीएसएस व भारतीय खाद्य निगम के 53 क्रय केंद्र संचालित है।
विज्ञापन


केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित कर डीएम ने सभी केंद्र पर मानक के अनुरूप खरीद कर लक्ष्य पूरा करने को कहा था। खरीद के 47 दिन बीत जाने के बावजूद मात्र 31 फीसदी खरीद होने से नाराज डीएम ने बृहस्पतिवार को सभी एसडीएम को क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा था।

रिपोर्ट में क्रय केंद्रों पर दैनिक खरीद धीमी होने के साथ रख-रखाव संतोषजनक नहीं मिला। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सभी एजेंसी प्रभारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम ने सभी को तत्काल क्रय केंद्र से संबद्ध गांवों के किसानों से संपर्क कर लक्ष्य पूरा करते हुए जवाब देने का आदेश दिया गया है। डीएम ने लक्ष्य पूरा नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें