फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंभुआ और कादीपुर में होंगे मतगणना के सर्वाधिक राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ और कादीपुर में होंगे मतगणना के सर्वाधिक राउंड
विज्ञापन


सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना में सबसे अधिक राउंड लंभुआ और कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा। सबसे कम राउंड इसौली विधानसभा क्षेत्र में होगा।

जिला प्रशासन की देखरेख में अधिकारियों ने बूथ व टेबल के हिसाब से गणना की योजना तैयार की है। ईवीएम के मतों के पहले पोस्टल बैैलेट की गणना होगी।

लोकसभा चुनाव के मतगणना की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। गणना को लेकर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।

लोग गणना के बारे में एक-एक जानकारी करने में लगे हैं। इधर, जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि की देखरेख में अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए काउंटर पर मतगणना की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथ व टेबल के हिसाब से गणना का प्लान बनाया है। योजना के मुताबिक सबसे अधिक गणना लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में करीब 31 राउंड की होगी।

इसी तरह कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की गणना भी करीब 31 राउंड में होगी। योजना के अनुसार सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना 30 व इसौली व सदर विधानसभा क्षेत्र की गणना 28 राउंड में की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इसमें एकाध राउंड की गणना कम व अधिक हो सकती है। ईवीएम के मतों की गणना के पहले पोस्टल मतों की गणना कराई जाएगी। प्रशासन 23 मई को अमहट के मंडी परिषद में मतगणना की तैयारी में जुटा है।

सुबह सात बजे से मतगणना शुरू होगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि बूथ व टेबल के हिसाब से गणना की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें