फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों का टूटा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा में सात दुकानों से दो लाख की चोरी
विज्ञापन

चांदा (सुल्तानपुर)। पट्टी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात चोरों ने एकसाथ सात दुकानों को निशाना बनाया। शटर का ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत का माल व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित व्यवसायियों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात चोरों ने सत्यप्रकाश पांडेय के किराना स्टोर का ताला तोड़कर 41 हजार रुपये कैश व सामान चुरा लिया। इस दुकान के बगल में स्थित राजकुमार के जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने काउंटर में रखे दस हजार रुपये व हजारों रुपये कीमत का माल उड़ा दिया। राजकुमार की दुकान के ठीक सामने रामलाल की हार्डवेयर की दुकान है। इस दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व सामान उठा ले गए। इसी तरह से विपिन मौर्य और तिवारी ट्रेडर्स की दुकानों का ताला काटकर चोर कीमती सामान उठा ले गए। दो अन्य दुकानों का भी ताला टूटा है, मगर व्यवसायी बाहर हैं, जिसकी वजह से दुकान से हुई चोरी का पता नहीं चल सका। पीड़ित व्यवसायियों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें