फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद ने नरेंद्र मोदी को बताया तानाशाह 19-50-50

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट रही केंद्र सरकार : संजय
विज्ञापन

गौरीगंज। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बुधवार को अपने गृह जनपद पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार डंडे से चलाई जा रही है। लोगों की आवाज दबाई जा रही है। अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा जा रहा है। वे गौरीगंज में मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन

संजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताया। कहा, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले मोदी के राज में 84.5 प्रतिशत रोजगार घटा है। नोटबंदी व जीएसटी के बाद एफडीआई ने रिटेल व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में खेल रही है। सांसद ने सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस लोया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर सवाल खड़े किए। कहा, सुप्रीम कोर्ट मॉनिटर्ड एसआईटी से इसकी जांच कराए। संजय ने कहा कि, देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। हालात ये हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को प्रेस कांफ्रेंस कर लोकतंत्र के खतरे में होने की बात कहनी पड़ रही है। संजय ने यूपी की योगी सरकार पर भी करारा हमला बोला। कहा, सपा पार्ट टू की इस सरकार में अपराध बढ़े हैं। किसानों से कर्जमाफी के नाम पर मजाक किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी जल्द ही यूपी के हर जिले में बूथ स्तर तक अपना मजबूत संगठन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें