फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप-कार की भिड़ंत में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर)। दुर्गापुर-लंभुआ मार्ग पर सोमवार दोपहर कार और जीप के बीच हुई टक्कर में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


लंभुआ क्षेत्र के कन्हईपुर गांव के पास हुए हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दिवाकर सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी नीलू (48) और भतीजा मंगेल सिंह निवासी गंगेव थाना मनगवा जिला रीवां मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल नीलू और मंगेल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें