ट्रैफिक नियमों के पालन से कम होंगी सड़क दुर्घटनाएं
- स्टूडेंट्स के बीच पहुंचकर सवालों का दिया जवाब
- पुलिस की पाठशाला
- अमर उजाला फाउंडेशन की पहल
फोटो संख्या-30,31,32,33
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। कर्तव्यों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से सौ फीसदी प्रयास जरूर करना चाहिए। जिंदगी बचाने के लिए बने ट्रैफिक नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इससे जाम की समस्या भी कम होगी। यातायात नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है। बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। बच्चे यातायात नियमों की जानकारी अपने परिवारीजनों के साथ ही पड़ोसियाें से भी साझा करें। ये बातें बुधवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में थानाध्यक्ष बल्दीराय शिवप्रकाश सिंह ने कहीं। वे पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
एसओ ने छात्राओं को 1090 सेवा की जानकारी देते हुए उसका उपयोग करने की बात कही। पावर एंजेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की शिकायत पुलिस से न करने से अपराधों को बढ़ावा मिलता है। उपनिरीक्षक केके शर्मा ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें। इससे दुर्घटनाएं रुकेंगी। प्राचार्य गोविंद सिंह ने कहा कि यदि सभी कानून का पालन करे तो स्वच्छ समाज की स्थापना होगी। नियमों के पालन से व्यक्ति और समाज सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम का संचालन उत्तम तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसओ शिवप्रकाश सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। छात्रा एकता सिंह ने स्वागत गीत गाया।
फोटो संख्या-42
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की कोशिश सराहनीय है। हमें अपने जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। यदि कहीं कुछ गलत हो रहा हो तो उसकी जानकारी परिवार व अभिभावकों के साथ साझा करनी चाहिए। अनुष्का उपाध्याय।
फोटो संख्या- 38
सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। पुलिस की पाठशाला में जीवनोपयोगी बातें सीखने को मिलीं।
- भूपेंद्र विजय सिंह।
फोटो संख्या-41
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एसओ सर ने जानकारी दी है। साहस व बहादुरी के साथ अन्याय का सामना करना चाहिए। आज सीखी गई बातें मैं परिवारीजनों से साझा करूंगी।
- शिवानी अग्रहरि
फोटो संख्या-34
एसओ ने यातायात नियमों के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा पर जानकारी दी है। इससे हमें तमाम नियमों व कानूनों की जानकारी मिली। ये बातें जीवन में काम आएंगी।
- अनुपम पांडेय
फोटो संख्या-35
अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम सराहनीय है। ट्रैफिक नियमों की जानकारी से न केवल दुर्घटनाएं रुकेंगी बल्कि लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। मैं खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करूंगी। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा।
- शारिक खान
फोटो संख्या-43
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला से मुझे नियमों की जानकारी मिली। उसे मैं दूसरों से साझा करने का प्रत्यन करूंगी। जागरूकता से महिलाओं पर होने वाली घटनाओं में कमी आएगी।
- उमा विश्वास
फोटो संख्या-37
पुलिस पाठशाला से हमें नियमों के पालन की प्रेरणा मिली है। जिसका मैं स्वयं इसका पालन करूंगा और दूसरों को भी प्रेरित करूंगा। मैंने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने का संकल्प लिया है।
- देवांश त्रिपाठी
फोटो संख्या-40
हमें अपने आप को व दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस की पाठशाला में बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति से बचा जा सकता है। साथ ही जीवन भी सुरक्षित होगा।
- शिखा सिंह
फोटो संख्या-29
पुलिस की पाठशाला में एसओ ने यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया है। जो अच्छी पहल है। पुलिस की पाठशाला प्रेरक रही है।
- नीरज साहू
फोटो संख्या-36
पुलिस की पाठशाला से हम लोगों को सकारात्मक संदेश मिला है। इसे हम अपने दैनिक जीवन में उतारें और औरों को भी प्रेरित करें। बाइक पर बैठने से पहले हेलमेट जरूर लगाएं। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अवश्य लगाना चाहिए।
- शिवम यादव
फोटो संख्या-39
यातायात के नियमों का पालन करने से जाम से मुक्ति मिलेगी। यातायात नियमाें के अनुपालन से दुर्घटनाएं कम होंगी। आज मिली जानकारी को मैं अन्य लोगों से भी साझा करूंगा।
-विनीश तिवारी