फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ सवा लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ सवा लाख की चोरी
विज्ञापन

क्रासर

पुलिस ने चार दिन बाद दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्थानीय थाने के बहोरिकपुर गांव में पिछले दो अक्तूबर की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 18 हजार की नकदी सहित करीब एक लाख के जेवर उड़ा लिए। सुबह मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बावजूद पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी करने लगी तो पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के झलही मजरे बहोरिकपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद तिवारी दो अक्तूबर को परिवार सहित रिश्तेदारी गए थे। परिवारीजनों की नामौजूदगी में चोरों ने मकान का ताला तोड़ अंदर मौजूद 18 हजार नकदी सहित करीब एक लाख का जेवर और कपड़ा चोरी कर लिया। दूसरे दिन घर वापस आने के बाद मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही खोजबीन शुरू की तो घर से 500 मीटर दूर चोरी गया बक्सा व कपड़े दिखे। सूचना के बावूजद पुलिस ने न तो स्थलीय निरीक्षण किया और न ही केस दर्ज किया। थक-हारकर पीड़ित शुक्रवार को एसपी पूनम से मिला। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पीड़ित ने मामले की जानकारी उन्हे नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें